Tuesday, January 12, 2021

अप्रकाशित सत्य 17 , स्वामी विवेकानन्द का स्नातनी नजरिया


     कक्षा पांचवी से लेकर दसवी तक मैने जिस स्कूल में पढा़ है उसका नाम है स्वामी विवेकानन्द स्कूल कुछ तो यह भी वजह है कि मेरे मन में तभी से स्वामी विवेकानन्द को जानने की इच्छा होती थी धीरे धीरे , जैसे जैसे में स्वामी विवेकानन्द को पढ़ता गया मेरी इन्हे और जानने की इच्छा बढ़ती गई |

     स्वामी विवेकानन्द को इतना पढ़ने के बाद मैने जाना के स्वामी विवेकानन्द का पुरा जीवन ही स्नातन धर्म का वह नजरिया है जो कहीं न कहीं अभी तक छुपा है बावजूद इसके की स्वयं स्वामी विवेकानन्द ने अपने जीवन काल में इसी का प्रचार प्रसार किया और आम जन तक स्नातक का दर्शन पहुचाया |

      शिकांगों के विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानन्द का दिया वो ऐतिहासिक भाषण सबने पढा़ एवं सुना होगा स्नातन का प्रमुख विचार है जो सर्व धर्म समभाव का परिचायक है जो अपनी जन्मभूमि को मां मानता है | स्नातन धर्म जीवन के हर क्षण में प्रकृति से प्रेम की सिख देता है |

      आज के आधुनिक समय और समाज में जीवन के कई संघर्षों में हमारी युवा पीढी़ के सामने खडी़ कई चुनौतीयों में एक चुनैती अपना आदर्श चुनने की भी है यदि सही आदर्श चुनना चुनैती नही होती तो देश के एक बडे़ शिक्षा संस्थान में वहा के छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा नही तोडी़ जाती | विचारधारा कि विभिन्नता के कारण कुछ लोगों को लगने लगा है कि स्वामी विवेकानन्द केवल स्नातनियों या हिन्दूओं के हैं जबकि यह विचार सर्वथा गलत है स्वामी विवेकानन्द सम्पुर्ण भारत ही नही सारी मानवता के हैं |


Saturday, December 26, 2020

अप्रकाशित सत्य 16 , श्री गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे साहिबजादों को मुगलों ने क्यों चुनवाया था दीवार में ?

 

     अभी तक आपने सलिम आनारकली की कहानी सुनी होगी जिसके अनुसार सलिम मुगल शाहंशाह अकबर का बेटा है और वह अनारकली नाम की रक्काशा ( नृत्यांगना ) से प्यार करता है शाहंशाह अकबर को सलिम का एक नृत्यांगना से प्यार करना पसंद नही आता और शाहंशाह अकबर अनारकली को पहले कैदखाने में कैद कराता है फिर दीवार में चुनवा देता है | यह कहानी सच्ची है या फिल्मी ये तो खुदा ही जानते हैं मगर मैं ये दावे के साथ कह सकता हुं की दीवार में चुनवा देने की जो सच्ची कहनी मैं आपको बता रहा हूं वो अपने अभी तक न कहीं पढी़ होगी न सुनी होगी |

      सिख संप्रदाय की स्थापना का मुल और मुख्य उद्देश्य विदेशी आक्रांताओ से हिन्दुओ कि रक्षा करना था | खालसा पंथ के संस्थापक सिखों के दशमें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी को एक महान स्वतंत्रता सेनानी , कवि तथा न्याय और वीरता की मुर्ति माना जाता है | श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने ही 1699 में खालसा यानि खालिस (शुद्ध) पंथ की स्थापना की |

      श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पौष सुदी 7वी सन् 1666 को पटना में माता गुजरी जी तथा पिता श्री गुरु तेगबहादुर जी के घर में हुआ था | श्री गुरु गोविंद सिंह जी की मृत्यु 7 अक्टूबर सन् 1708 ई में नांदेड महाराष्ट्र में हुई थी | 

      इन्हीं श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों मे से दो बडे़ साहिबजादे साहिबजादा अजीत सिंह व जुझार सिंह चमकोर साहिब की लडा़ई में शहिद हुए | वहीं दो छोटे साहिबजादे 7 साल के साहिबजादा फतेह सिंह और 9 साल के साहिबजादा जोराबर सिंह को सुबा सरहिंद में माता गुजरी के साथ ठंडे बुर्ज पर 1705 में 3 दिन तथा 2 रातों के लिए मुगलों ने रखा था | जब इस यातना के बाद भी दोनों छोटे साहिबजादों ने अपना धर्म परिवर्तन करने से कडे़ शब्दों में मना कर दिया तो उन्हें मुगलों ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया | इस तरह निर्दयता पुर्वक दोनों छोटे मासुम पोतों की हत्या के बाद उनकी दादी माता गुजरी जी का भी देहांत हो गया |

       इसी वीरता को नमन करने के लिए 25 , 26 और 27 तारिखों कों शहीदी जोड मेले का आयोजन किया जाता है | अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए बल प्रयोग करने का मुगलों का यह तो मात्र कुछ हिस्सा है जिसे आज हम चर्चा कर रहें है और भी न जाने कितनी तरह की यातनाएं सिखों और हिन्दुओं ने सहकर और अपना बलिदान देकर अपना धर्म बचाया है |

      इन दो छोटे बालकों की वीरता भारत के हर बच्चे के लिए उदाहरण होना चाहिए था मगर सबसे शर्म की बात यह है कि स्वयं मेरी उम्र 22 वर्ष से ज्यादा है जब मैं ये लेख लिख रहा हूं पर मुझे अभी तक इस सत्य के बारे में पता ही नही था | 

      और मैं ये पुरे यकीन के साथ कह सकता हूं की यदि मैं संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा के तैयारी के लिए इतिहास को इतनी गहनता से नही पढ़ता और सुनता तो मुझे इस सत्य का शायद कुछ और वर्षों तक पता ही नही चलता | और मैं ये पुरे विश्वास के साथ कह सकता हूं की आज भी ये सत्य भारत की 95% मेरी समकक्ष युवा पीढी को पता नही होगा | क्योंकि हमें हमारी स्कुल की किताबों में इसे और इस तरह के अन्य इतिहास को नही पढाया गया है और अब यह कर्तव्य है इस सत्य को जानने वालों का है की हम इस सत्य को किसी न किसी तरिके से अपनी वर्तमान व भावी युवा पीढी तक पहुंचाए |


Wednesday, December 16, 2020

अप्रकाशित सत्य 15 , अनुच्छेद 48 क्या है ? क्या अनुच्छेद 48 गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात कहता है ? किन किन राज्यों में है गो हत्या पर पुर्ण प्रतिबंध और किन किन राज्यों में हो रही है गो हत्या ? आइए विस्तारपुर्वक चर्चा करें |

अनुच्छेद 48 क्या है ?

     भारत का संविधान भारत के लोकतंत्र का आधार स्तंभ है | अनुच्छेद 48 हमारे संविधान के भाग 4 राज्य की नीति के निर्देशक तत्व में वर्णित कई अनुच्छेदों मे से एक है | भारत के संविधान में उल्लेखित यह निर्देशक तत्व भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार नही हैं इसका मतलब यह है कि कोई भी भारतीय नागरिक इनकी सुरक्षा के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा नही खटखटा सकता है | संविधान के अनुसार राज्य , राज्य की नीति के निर्देशक तत्व में वर्णित अनुच्छेदों को लागु करने के लिए बाध्य नही हैं |

क्या अनुच्छेद 48 गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात कहता है ?

     अनुच्छेद 48 के अनुसार 'कृषि और पशुपालन का संगठन-राज्य , कृषि और पशुपालन को आधुनिक और वैज्ञानिक प्रणालियों से संगठित करने का प्रयास करेगा और विशिष्टतया गायों और बछडो़ तथा अन्य दुधारु और वाहक पशुओं की नस्लों के परिरक्षण और सुधार के लिए और उनके वध का प्रतिषेध करने के लिए कदम उठाएगा' |

     यदि आप इस अनुच्छेद को ध्यान पुर्वक पढे़गे तो पाएंगे कि यह अनुच्छेद भारत के सभी राज्यों को यह निर्देशित करता है कि सभी राज्य गायों और बछडो़ तथा अन्य दुधारु और वाहक पशुओं की नस्लों के परिरक्षण और सुधार के लिए और उनके वध का प्रतिषेध करने के लिए कदम उठाए |

भारतीय संस्कृति में गाय की महत्ता :-

     बैदिक काल से लेकर आज तक स्नातनी हिन्दू गाय की पुजा करते आ रहे हैं और शिर्फ हिन्दू ही क्यों बौद्ध , जैन और सिख भी गाय की पुजा करते हैं सम्मान करते हैं और गाय को मां का दर्जा प्रदान करते हैं | गाय को धन , शांति और सुख समृद्धि का प्रतिक माना जाता है और इसके दुध को अमृत माना जाता है | आज भी भारत में करोडो़ परिवार ऐसे हैं जिनकी आय गाय अथवा भैस का दुध बेचकर या दुध से बनने वाले उत्पादों को बेचकर प्राप्त होती है | हममे से कई लोग बचपन में अपनी मां के दुध के साथ साथ गाय का निर्मल दुध पीकर बडे़ हुए हैं या हो सकता है कि आज भी आप दुध खाते हो या पीते हो |

भारत के किन किन राज्यों में है गो हत्या पर पुर्ण प्रतिबंध ?

     भारत के इन 10 राज्यों हिमाचल प्रदेश , पंजाब , हरियाणा , उत्तराखंण्ड , उत्तर प्रदेश , राजस्थान , गुजरात , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ में गो हत्या पर पुर्ण प्रतिबंध लागु है | भारत में इन चार केन्द्र शासित प्रदेशों दिल्ली , चंडीगढ , जम्मु कश्मीर तथा लद्दख में भी गो हत्या पर पुर्ण प्रतिबंध लागु है |

भारत के इन 8 राज्यों बिहार , झारखंड , ओडिशा , तेलंगाना , आंध्रप्रदेश , तमिलनाडु , कर्नाटक तथा गोवा में गो हत्या पर आंशिक प्रतिबंध लागु है | इन 8 राज्यों के साथ साथ 3 केन्द्र शासित प्रदेशों दादर और नगर हवेली दमन और दीव , पांडिचेरी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समुह में भी आंशिक रुप से गो हत्या पर प्रतिबंध लागु है |

भारत कें किन किन राज्यों में हो रही है गो हत्या ? 

     भारत में इन 10 राज्यों असोम , केरल , बंगाल , अरुणाचल प्रदेश , मणिपुर , मेघालय , मिजोरम , नागालैंड , त्रिपुरा तथा सिक्किम में गो हत्या पर कोई प्रतिबंध लागु नही है | यानि इन राज्यों में गो हत्या करने , बीफ खाने तथा बेचने पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नही है ना राज्य में इसे प्रतिबंधीत करने को लेकर कोई कानून है | इसी तरह का एक मात्र केन्द्र शासित प्रदेश लक्षदीप है जहा गो हत्या पर कोई प्रतिबंध लागु नही है ना तो बीफ खाने और बेचने पर है |

     यदि आप गौर करेंगे तो पाएंगे की जिन राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में गो हत्या तथा बीफ खाने एवं क्रय विक्रय करने पर कोई प्रतिबंध नही है 2011 कि जनगणना के अनुसार इन राज्यों की बहुसंख्यक आबादी या तो ईसाई है या तो मुस्लिम है | ऐसा नही है कि इन राज्यों में केवल बीफ ही आहार का एक मुख्य जरिया हो इसके उलट यहा गायों के अलावा सुअर , भैस , कुत्ते , टर्की , बतख , सांप , भेंड़ , बकरी आदि का मांस भी काफी मात्रा में खाया जाता है |

     कई वैज्ञानिक शोधों से ज्ञात हुआ है कि गाय का दुध बहुत ही पौष्टीक आहार है जो मानवों को कई जानलेवा बिमारीयों से बचाने की शक्ति शरीर को प्रदान करता है | और केवल दुध ही नही गाय के दुध से बनने वाले अनेक भोज्य पदार्थ जैसे घी , माखन , दही , छाछ , खोया , योगट , पनीर आदि मानव शरीर के विकास तथा स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक हैं | यह सारे भोज्य पदार्थ इतने स्वादीष्ठ तथा लाभदायक हैं कि इनके सम्मुख बीफ खाने से मिलने वाला स्वाद तथा पोषण ना के बराबर है |