Showing posts with label स्तंभ दरार. Show all posts
Showing posts with label स्तंभ दरार. Show all posts

Friday, March 15, 2019

स्तंभ दरार, प्यार के लिए सबसे जरुरी चीज ये है

     यू तो प्यार से खुबसुरत चीज इस दुनिया में कोई हो ही नहीं सकती ना है | क्योंकि अगर आपके जीवन में प्यार है तो आपका जीवन चाहे जिन भी हालातो से होकर गुजरे आप हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं |

     अगर आप अपने प्यार को हमेसा के लिए बरकरार रखना चाहते हैं तो मेरी एक बात गांठ बांध लीजिए, ‘अपने प्यार का भरोसा कभी मत तोडिए और अपने प्यार पर भरोसा कीजिए' | ये बातें सबसे ज्यादा जरुरी है |

     अगर आपको कभी अपने प्यार की वफादारी और इमानदारी पर शक होता है तो सुनी सुनाई बातों मे आकर गलत फैसले करने से पहले मामले की भली भाँति जांच पडताल करलें और मुनासिब होगा की अपने प्यार से भी आमने सामने की बात करलें ताकि किसी भी फैसले को लेकर आपको बाद में पछताना ना पड़े | ये ध्यान रखे की गलतफहमीयों का टुटना दिल और घर टूटने से बचाने के लिए बेहद जरुरी है |

🌸🌸🌸

    मेरा यह स्तंभ दरार अगर अपको पसंद आया है तो आप मेरे ब्लॉग को फॉलो करें और अब आप अपनी राय बीना अपना जीमेल या जीप्लप अकाउंट उपयोग किए भी बेनामी के रूप में कमेंट्र कर सकते हैं | आप मेरे ब्लॉग को ईमेल के द्वारा भी फॉलो कर सकते हैं |

    इस स्तंभ को लिखते वक्त अगर शब्दो में या टाइपिंग में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मै बेहद माफी चाहूंगा | मै जल्दी ही एक नई रचना आपके सम्मुख प्रस्तुत करूंगा | तब तक अपना ख्याल रखें अपनों का ख्याल रखें , नमस्कार | 

Sunday, January 20, 2019

स्तंभ दरार, रिश्ते में दूरियां आने की वजहें

   रिश्ते में दूरियां आने की कई बजहे हो सकती हैं | जिनमें से सबसे बड़ी बजह गलतफ़हमी है | गलतफ़हमी किसी भी तरह के रिश्ते को सिरे से बर्बाद कर सकती है | इसलिए अगर आपको ये लग रहा हो के आपके रिश्ते में गलतफ़हमी हावी हो रही है तो समझदारी इसी में है के समय रहते गलतफ़हमी दूर कर ली जाए तो |

    किसी रिश्ते में दूरियां आने की दूसरी वजह ये हो सकता है कि किसी विषय को लेकर आपके एवं जिनसे आपका रिश्ता है के बीच में मदभेद हो | मदभेद को सुलझाने का एक तरिका ये है की आप एक साथ बैठकर मदभेद को कम करने की कोशिश करें या उस विषय को ही छोड़ दें जो मदभेद का कारण है |

    इन कारणों के अलावा तीसरा करण ये हो सकता है कि किसी के स्वाभिमान को ठेस पहुँची हो | इस स्थिति में अदर आपको ये लगता है कि कि आपकी किसी हरकत की वजह से किसी के स्वाभिमान को ठेस पहुँची है तो आपको उस व्यक्ति विशेष से माफी मांगनी चाहिए एवं अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की पहल करनी चाहिए |




    मेरा यह स्तंभ अगर अपको पसंद आया है तो आप मेरे ब्लॉग को फॉलो करें और अब आप अपनी राय बीना अपना जीमेल या जीप्लप अकाउंट उपयोग किए भी बेनामी के रूप में कमेंट्र कर सकते हैं | आप मेरे ब्लॉग को ईमेल के द्वारा भी फॉलो कर सकते हैं |

    इस स्तंभ को लिखते वक्त अगर शब्दो में या टाइपिंग में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मै बेहद माफी चाहूंगा | मै जल्दी ही एक नई रचना आपके सम्मुख प्रस्तुत करूंगा | तब तक अपना ख्याल रखें अपनों का ख्याल रखें , नमस्कार |  

स्तंभ दरार, एक चीज है जो किसी भी रिश्ते को तुरंत खत्म कर सकती है

     रिश्ते की उम्र उसके प्रकार एवं लोगों के स्वभाव पर निर्भर करता है क्योंकि रिश्ता अगर खून का है तो जाहिर सी बात है कि उसकी उम्र ज्यादा होगी |

    मां बाप, भाई बहन और इस तरह के रिश्ते कुछ ये रिश्ते हैं जिन्हें कोई इंसान अपनी मर्जी से नही चुन सकता मगर दोस्ती एवं शादी के रिश्ते एक इंसान खुद चुन सकता है |

    इंसान का खुद का चुना रिश्ता कितना निभेगा वह इंसान की समझदारी एवं संयम पर निर्भर करता है | रिश्ता जो भी हो उसमे विश्वास एवं निष्ठा होनी ही चाहिए |

    यह भी ध्यान रखे की आपका रिश्ता किसी गलतफहमी या शक का शिकार ना हो क्योंकि कैंसर का इलाज है मगर गलतफ़हमी और शक का कोई इलाज नही है |




    मेरा यह स्तंभ अगर अपको पसंद आया है तो आप मेरे ब्लॉग को फॉलो करें और अब आप अपनी राय बीना अपना जीमेल या जीप्लप अकाउंट उपयोग किए भी बेनामी के रूप में कमेंट्र कर सकते हैं | आप मेरे ब्लॉग को ईमेल के द्वारा भी फॉलो कर सकते हैं |

    इस स्तंभ को लिखते वक्त अगर शब्दो में या टाइपिंग में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए मै बेहद माफी चाहूंगा | मै जल्दी ही एक नई रचना आपके सम्मुख प्रस्तुत करूंगा | तब तक अपना ख्याल रखें अपनों का ख्याल रखें , नमस्कार | 

Wednesday, July 25, 2018

स्तंभ दरार , तो समझो की पतन की शुरुआत हो गई

स्तंभ दरार , तो समझो की पतन की शुरुआत हो गई
  नाराजगी की वजह नाराजगी को जायज या नाजायज करार देने के लिए काफी है | मगर नाराजगी अगर 30 या गलतफहमी की वजह बन जाए तो यह हमारे रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकती है |

चाहे किसी भी रोग का कोई भी कितना भी बड़ा डॉक्टर क्यों ना हो वह तब तक सही इलाज नहीं कर सकता जब तक उसे बीमारी के बारे में पता ना चले या फिर बीमार स्वयं अपनी बीमारी के बारे में बताएं ना | अगर कोई आपसे नाराज है तो पहले उससे उसकी आपके प्रति नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करें ,  फिर जब नाराजगी की वजह पता चल जाए तो उसे दूर करने की कोशिश करें |

ग़लतफ़हमियां अक्सर रिश्तो में लकड़ी में लगी घुन की तरह काम करते हैं | अगर समय रहते ही रिश्तो में लगी गलतफहमी के घुन को  साफ नहीं किया गया तो समझो कि  रिश्तो का पतन निश्चित है | और किसी गलतफहमी को दूर करने का सबसे कारगर तरीका यह है कि जिस इंसान के प्रति आप के मन में गलतफहमी है उससे उस मुद्दे या विषय को लेकर बात करें |

गलतफहमी और शक दोनों भाव बेहद समानता रखते हैं | जीवन में इन दोनों का प्रवेश एक खुशहाल जीवन को नर्क बना सकता है |




       मेरी ये स्तंभ दरार तो समझो की पतन की शुरुआत हो गई आपको कैसी लगी है मुझे अपने कमेंट के जरिए जरुर बताइएगा | अगर अपनी रचना को प्रदर्शित करने में मुझसे शब्दों में कोई त्रुटि हो गई हो तो तहे दिल से माफी चाहूंगा |  एक नई रचना के साथ मैं जल्द ही आपसे रूबरू होऊंगा | तब तक के लिए अपना ख्याल रखें  अपने चाहने वालों का ख्याल रखें | मेरी इस रचना को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया | नमस्कार |