Wednesday, July 25, 2018

लेख , मतदाता जागरूक तो मताधिकार सार्थक

लेख , मतदाता जागरूक तो मताधिकार सार्थक
 मारे देश में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले हर व्यक्ति को एक समान रूप से बिना उसके धर्म , जाति , लिंग ,  संप्रदाय , जन्म स्थान  आदि का भेदभाव किये देश में होने वाले हर तरह के आम चुनावों में अपना मत देने का अधिकार प्राप्त है | यह अधिकार हमें हमारे देश के संविधान ने दिया | देश में होने वाले हर आम चुनावों में मत देना हमारा अधिकार भी है हमारा कर्तव्य भी है | यदि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर लेने वाले किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह अपनी पंचायत कार्यालय में जाकर अपना नाम जुड़वाने हेतु आवेदन कर सकता | मेरी जानकारी के अनुसार इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है |

अक्सर यह देखा जाता है कि चुनाव के दिन लोग वोट (मत) डालने नहीं जाते  बल्कि से छुट्टी का एक दिन समझ कर निवास पर ही रहते हैं या फिर कहीं भ्रमण पर निकल जाते हैं |  शहरों में यह हालात और भी आम बात है | ऐसा करने के बजाय अगर हम सब अपने अपने नजदीकी चुनाव केंद्रों में जाकर अपना मत दें तो एक सही सरकार चुनकर सरकार में आएगी | जिससे हमारे देश का विकास होगा | मत का उपयोग करना मैं समझता हूं कि हमारे देश के हर नागरिक की प्रथम जिम्मेदारी होनी चाहिए |




    मेरी ये लेख मतदाता जागरूक तो मताधिकार सार्थक आपको कैसी लगी है मुझे अपने कमेंट के जरिए जरुर बताइएगा | अगर अपनी रचना को प्रदर्शित करने में मुझसे शब्दों में कोई त्रुटि हो गई हो तो तहे दिल से माफी चाहूंगा |  एक नई रचना के साथ मैं जल्द ही आपसे रूबरू होऊंगा | तब तक के लिए अपना ख्याल रखें  अपने चाहने वालों का ख्याल रखें | मेरी इस रचना को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया | नमस्कार |

No comments:

Post a Comment