Wednesday, July 25, 2018

स्तंभ दरार , तो समझो की पतन की शुरुआत हो गई

स्तंभ दरार , तो समझो की पतन की शुरुआत हो गई
  नाराजगी की वजह नाराजगी को जायज या नाजायज करार देने के लिए काफी है | मगर नाराजगी अगर 30 या गलतफहमी की वजह बन जाए तो यह हमारे रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकती है |

चाहे किसी भी रोग का कोई भी कितना भी बड़ा डॉक्टर क्यों ना हो वह तब तक सही इलाज नहीं कर सकता जब तक उसे बीमारी के बारे में पता ना चले या फिर बीमार स्वयं अपनी बीमारी के बारे में बताएं ना | अगर कोई आपसे नाराज है तो पहले उससे उसकी आपके प्रति नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करें ,  फिर जब नाराजगी की वजह पता चल जाए तो उसे दूर करने की कोशिश करें |

ग़लतफ़हमियां अक्सर रिश्तो में लकड़ी में लगी घुन की तरह काम करते हैं | अगर समय रहते ही रिश्तो में लगी गलतफहमी के घुन को  साफ नहीं किया गया तो समझो कि  रिश्तो का पतन निश्चित है | और किसी गलतफहमी को दूर करने का सबसे कारगर तरीका यह है कि जिस इंसान के प्रति आप के मन में गलतफहमी है उससे उस मुद्दे या विषय को लेकर बात करें |

गलतफहमी और शक दोनों भाव बेहद समानता रखते हैं | जीवन में इन दोनों का प्रवेश एक खुशहाल जीवन को नर्क बना सकता है |




       मेरी ये स्तंभ दरार तो समझो की पतन की शुरुआत हो गई आपको कैसी लगी है मुझे अपने कमेंट के जरिए जरुर बताइएगा | अगर अपनी रचना को प्रदर्शित करने में मुझसे शब्दों में कोई त्रुटि हो गई हो तो तहे दिल से माफी चाहूंगा |  एक नई रचना के साथ मैं जल्द ही आपसे रूबरू होऊंगा | तब तक के लिए अपना ख्याल रखें  अपने चाहने वालों का ख्याल रखें | मेरी इस रचना को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया | नमस्कार |

No comments:

Post a Comment