Wednesday, October 14, 2020

अप्रकाशित सत्य 10 , हमें क्यों नही पढा़या जाता 8वी तथा 9वी शताब्दी का इतिहास ? , क्या आप जानते हैं भारत में 8वी तथा 9वी शताब्दी में क्या हुआ था ? , 8वी तथा 9वी शताब्दी का इतिहास क्या है ?


     अपनी मध्य प्रदेस लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परिक्षा 2019 तथा केन्द्रीय लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परिक्षा 2020 की तैयरी करने के दौरान मैने जब इतिहास विष्य को गहन रुप से पढ़ना आरंभ किया तो यह पया कि हमारे इतिहास कि किताबों में से करीब 270 सालों का इतिहास नदारद है वह भी मुल रुप से उत्तर भारत का इतिहास , यह भारत का वही कालखंण्ड है जब अरबों ने उत्तर भारत पर एक सफल आक्रमण कर लिया था | तो आखिर ऐसा क्या हुआ है इन 270 वर्षों में जिसे हम भारतीयों से पुरी तरह से छुपाया गया है इतिहासकारों के द्वारा और क्यों ?

     भारत पर प्रथम सफल अरब आक्रमण 712 ई में मोहम्मद बीन कासिम ने भारत के सिंध राज्य पर किया था | इस समय यहां के राजा , राजा दाहीरसेन थे इन्होने इससे पुर्व मोहम्मद बीन कासिम के तीन आक्रमणों को बिफल किया था | वर्तमान में सिंध प्रात पाकिस्तान का हिस्सा है | 712 ई का सिंध प्रात वर्तमान सम्पुर्ण सिंध तथा बलूचिस्तान के कुछ हिस्से एवं अफगानिस्तान के कुछ हिस्से तक फैला था | राजा दाहीरसेन ने ही ईस्लाम मजहब के आखरी पैगम्बर मोहम्मद साहब के बचे हुए परिवार को अपने राज्य में शरण दिया था तथा उनकी सुरक्षा करने का भरोसा दिलाया था और जब मोहम्मद बीन कासिम ने सिंध पर चौथी बार अत्याधिक सेना बल के साथ आक्रमण किया तो वह अपने राज्य और शरणार्थीयों को बचाते हुए बीरगती को प्राप्त हुए | मोहम्मद बीन कासिम ने राजा के पुरे परिवार को मार डाला और उनकी बेटियों को अरब लेजाकर वेश्यालयों में बेच दिया पुरे राज्य में लाखों की तादाद में हत्याए , बलात्कार , जबरन धर्म परिवर्तन कराए गए | मगर इससे भी दुख की बात ये है कि आज के इतिहास में इस महान राजा के बारे में ये लिखा गया है कि यह एक कमजोर राजा था जो आपसी मदभेदों से उबर नही पा रहा था और हमले को नाकाम करने में बहुत निर्बल था | बस कुछ पंक्तियों में वर्णित इस एक घटना के अलावा भारत में अरब आक्रमण से संबंधित कोई अन्य घटना एवं जानकारी ढुढ़ने पर भी नही मिलती , इतिहास कि किताबों में सिधे इसके बाद 920-21 ई के तुर्क आक्रमण का उल्लेख मिलता है जिसमे गजनी के शासक सुबुक्तगीन ने हिन्दूशाही राज्य पर आक्रमण करके काबुल पर अधिकार कर लिया था | ऐसा मैं तीन से चार इतिहास कि किताबों कों पढने के बाद तथा कई घंटों तक गुगल पर रिसर्च करने के बाद लिख रहा हूँ | 

      यहां मेरा सबाल ये है कि क्या 712 ई से लेकर 920 ई के मध्य में उत्तर भारत में कोई आक्रमण नही हुए ?  , कोई बडी़ घटना नही घटी ? और यदि ऐसा है , तो ऐसा कैसे हो सकता है ? क्योंकि 270 से भी अघिक वर्षों में ये संभव नही है | इन सवालों के मेरे मन में उठने के पिछे कि वजह ये है की 712 ई में अरब से आए मोहम्मद बीन कासिम ने सफलता पुर्वक सिंध पर आक्रमण कर लिया था तो वह केवल सिंध तक ही रुका हो यह बहुत मुस्किल है और उसकी सफलता पुर्वक आक्रमण से प्रोतसाहीत होकर कोई अन्य अरब आक्रमणकारी भारत पर आक्रमण करने न आया हो यह भी नामुकिंन है क्योंकि इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ | 

      हमारे इतिहास कि किताबों से 270 सालों से भी अधिक के अरब आक्रमण के इतिहास को सामिल न करने की क्या वजह है इसका सवाल तो हमारी सरकारों से पुछा जाना चाहिए जो किताबों की विषयवस्तु निर्धारित करतें हैं खास तौर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पढा़ई जाने वाली इतिहास कि किताबें का या उन इतिहासकारों से पुछा जाना चाहिए जिन्हेनें ये इतिहास कि किताबे लिखीं हैं | मगर मुझे लगता है की जल्द से जल्द इस कालखंण्ड के इतिहास को इतिहास कि किताबों में जोडा़ जाना चाहिए क्योंकि यह पुरे देश के साथ एक तरह का बौद्धिक धोखा है छल है | अपने देश के समपुर्ण इतिहास को जानना हर देशवासी का हक है चाहे वह इतिहास अच्छा हो या बुरा | एक निवेदन करना चाहूँगा के यदि आपको इस कालखंण्ड के इतिहास के संबंध में कोई जानकारी है तो मुझसे साझा करने की कृपा करें | 


Thursday, October 8, 2020

अप्रकाशित सत्य 9 , आजाद बलूचिस्तान पर किया है पाकिस्तान ने सैनिक कब्जा , बलूचिस्तान नही है पाकिस्तान का हिस्सा , बलोच चाहते हैं पाकिस्तान से आजादी , क्या है बलूचिस्तान का इतिहास आइए जानते हैं ?


    बलूचिस्तान , पाकिस्तान में सबसे बडा़ क्षेत्र है यहां के रहने वाले लोगों को बलूचि या बलोच कहते हैं तथा यहां कि भाषा बलोची है | बलूचिस्तान का एक पुराना नाम कलात भी है तथा पाकिस्तान में यह सबसे बडी़ समुद्री सीमा वाला प्रांत भी है इसकी लगभग 760 किलोमीटर की समुद्री सीमा है | बलूचिस्तान कुल पाकिस्तान का लगभग 44% हिस्सा है यह खनिज सम्पदा से बहुत धनी प्रांत है मगर पाकिस्तान के कब्जे के बाद लगातार संघर्ष एवं पाकिस्तान सरकार की उपेक्षा कि बजह से यह पाकिस्तान में सबसे गरीब एवं अशिक्षित प्रात है | बलूचिस्तान की कुल जनसंख्या लगभग 1.3 से 1.5 करोड़ है |

     15 हजार वर्ष पुर्व जब सम्पुर्ण भारत अस्तित्व में आया तब से बलूचिस्तान भारत का क्षेत्र था | अखंण्ड भारत कहने का अर्थ आज का अफगानिस्तान , बलूचिस्तान , पाकिस्तान , भारत , बांग्लादेश , नेपाल एवं वर्मा (मयानमार) को एक साथ संबोधित करना है | बलूचिस्तान भारत (अखंड) के 16 महाजनपदों में से एक गांधार का हिस्सा था तथा इसका अस्तित्व महाभारत काल में जब 200 जनपद थे तब भी था तथा यह 30 उन जनपदों में सम्मिलित था जिन्होने महाभारत के युद्ध में हिस्सा लिया था | बलूचिस्तान का इतिहास कई हजारों वर्ष पुराना है यहां माता सती के 51 शक्तिपीठो में से एक हिंगलाज का मंदिर है मान्यता है की यहां माता सती का सिर गिरा था | बलूचिस्तान में सैकडो़ कि तादाद में भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी पाई गई हैं | कहा जाता है की किसी जमाने में यहां बौद्ध धर्म भी अपने उत्कर्ष पर था | 

     बलूचिस्तान में स्थित मेहरगढ़ कि सभ्यता को हडप्पा सभ्यता से भी पुरानी सभ्यता कहा जाता है इसका कालखंण्ड 7 हजार ईपु से लेकर 2500 ईपु तक था | हडप्पा सभ्यता के भी समय में बलूचिस्तान से हडप्पा सभ्यता के बीच तांबे एवं सोने का व्यापार होता था | महान चन्द्रगुप्त मौर्य का शासन भी 321 ईपु में अफगानिस्तान से लेकर बलूचिस्तान तक था तथा बलूचिस्तान मौर्य  सामराज्य का हिस्सा था | यही नही मुगल बादशाह अकबर तथा उसके उत्तराधिकारियों ने भी किया था बलूचिस्तान पर राज्य , मुगल सामराज्य के पतन के बाद यहां के खानों ने स्वयं को आजाद घोषित किया तथा कुछ वर्षों तक वे स्वतंत्र शासक रहें | 

     साल 1877 में कलात (बलूचिस्तान) के खान आजाद थे उनपर अंग्रेजों का कोई नियंत्रण नही था मगर साल 1887 तक आते आते यह अंग्रेजों के कब्जे में आ गया | अंग्रेजों ने कलात (बलूचिस्तान) को चार भागों कलात , मकरान , खरान तथा लेसबुरा में बांट दिया था | 4 अगस्त 1947 को लार्ड लुई माउंटबेटन और मोहम्मद अली जिन्ना जो बसूचिस्तान का वकील था ने एक घोषणा कि जिसके मुताबिक 11अगस्त 1947 से कलात एक आजाद देश होगा | 

      11 अगस्त 1947 को कलात और मुस्लिम लीग के बीच एक समझौता हुआ था जिसके अनुसार मुस्लिम लीग कलात कि आजादी का सम्मान करेगी मगर फितरत के अनुसार पाकिस्तान के बनते ही मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तानी सेना भेजकर 27 मार्च 1948 को कलात पर कब्जा कर लिया | तब से लेकर आजतक पाकिस्तानी सेना यहां के निवासीयों पर जुल्म कर रही है , महिलाओं के साथ बलात्कार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बोलने वाले लोगों को गायब कर देना आम बात होगयी है | बलोची लोग अपनी आजादी कि जंग 60-70 के  दसक से लड़ रहे हैं | कुछ प्रकाशित खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना ने मिलकर 5-8 हजार बलूचिस्तान के नागरिकों को गायब कर रखा है जिनके बारे में उनके परिवारजनों को कोई जानकारी नही है मगर फिर भी बलोची अपनी आजादी की जंग दिन रात लड़ रहे हैं |  


Thursday, October 1, 2020

अप्रकाशित सत्य 8 , 6 दिसंबर 1992 को इतिहास का ये बडा़ बदलाव हुआ था जिस पर अब श्री रामलला विराजमान होंगें , विध्वंस के सारे आरोपी भी निर्दोष कोर्ट का फैसला आया | क्या थे तथ्य जाने ?


     यह इतिहास तो सबको ज्ञात है कि अफगानी आक्रांता महमुद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया गुजरात स्थित महादेव के सोमनाथ का मंदिर तोड़ने के लिए , महिलाओं का बलात्कार करने तथा उन्हे अपनी रखैल बनाकर गजनी ले जाने के लिए , भारत से स्नातन को खत्म कर इस्लामिक बनाने के लिए , भारत कि धन संपदा लुटकर ले जाने के लिए आदि कई कारणों से | यह तथ्य इतिहास में दर्ज है कि गजनवी जब 17वी बार सोमनाथ का मंदिर लुटने और तोड़ने के लिए आया तो वहा के राजा और उनकी सेना के अलावा महमुद गजनवी ने 50 हजार से ज्यादा मात्र ब्राम्हणों की हत्या की और इनकी सभी मांओं बहनों बेटियों बहूओं को गुलाम बनाकर गजनी ले गया | इसके बाद तुर्क आक्रांता तैमुर लंग जिसे तैमुर लंगडा़ भी कहा जाता है वह भारत पर आक्रमण करने अपनी सेना के साथ आया यहा कि महिलाओं का बलात्कार करने के लिए और महिलाओं को अपना गुलाम बनाकर ले जाने के लिए | इस तैमुर लंगडे़ के बारे में लिखित है कि इसने और इसकी सेना ने लगभग 1 लाख से ज्या बलात्कार किए और कई हजारों कि तादाद में महिलाओं को गुलाम बनाकर ले गया | यही नही इस्लामिक कट्टरपंथी इस मजहवी आतंकी ने हजारों मंदिरों को तो़डा और बल पुर्बक लोंगों को मुसलमान बनाया | तैमुर लंगडे़ के बारे में यह बात आप जानेंगें तो आपके होश उड़ जाएंगे यह भारत के जिस भी शहर में जाता था बहा लोगों के सिर कटवाता था और सिरों का पिरामिड बनवाता था उसपर अपनी कुसी रखवाकर बैठता था तथा अपने आक्रांता सैनिकों कों और अथिक हत्याए करने , धन का लुटपाट करने और लोंगों को जबरन मुसलमान बनाने के लिए प्रोतसाहित करता था | यह तथ्य भी आहत करने वाला है कि इसी की इन अंधी हत्याओं का परिणाम था कि इस कालखंण्ड में दुनियां कि जनसंख्या 5 प्रतिशत तक घट गयी थी | 


     उपर मैने आपको इतिहास की जो कुछ छोटी बर्बरताएं बताई हैं वो इसलिए कि आप भारत में इस्लामिक आक्रमण की असली वजह समझ सके | इसी तरह का एक आक्राता था बाबर जो अफगानी मंगोल इस्लामिक कट्टर मुसलमान था | उसने जब दिल्ली पर अपना कब्जा कर लिया तो बाबर का सेनापति इसके आप पास के क्षेत्रों को जीतने और काफिरों (स्नातनी हिन्दुओं) को खत्म करने के मक्सद से भ्रमण पर सेना के साथ निकला | इसी कडी़ में वह अयोध्या पहूंता | उसने वहा मंदिर के पुजारियों इनके परिवारों तथा मंदिर की रक्षा कर रहे पहरेदारों की हत्या करवी दी तथा  प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर तुड़वा दिया एवं उसी मंदिर के अवशेषों का उपयों करके जल्दबाजी में बाबर के नाम की बाबरी मस्जिद बनवा दी | तब से लेकर यह मस्जिद प्रभु श्री राम की जन्मभुमी पर 6 दिसंबर 1992 तक रही जब तक इसको इसके सही अंजाम तक नही पहूंचाया गया | हालॉकि इस अबैथ कब्जे को खत्म करने में हमें 450 से ज्यादा वर्ष लगे , दंगा फसाद हुआ शांति प्रीय समुदाय के द्वारा और बहुत लौगों को अपनी जान गवानी पडी़ मगर फिर भी नोकिली जमीन समतल कर दी गई और अबैथ कब्जा खत्म कर दिया गया सामाजिक तौर पर |


     आरकेलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी अपने सर्वे में माना था कि विवादित ढाचें के निचे एक संरचना मौजुद है | वहरहाल 9 नवंबर 2019 को इस 500 साल पुराने विवाद का फैसला आया और रामलला को उनकी जमीन वापस मिल गई और अब तो मंदिर निर्माण का मुमि पुजन भी देश के प्रथानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री राम जन्मभुमि तीर्थ क्षेत्र विकास ट्रस्ट के आग्रह पर कर चुके हैं | कुछ लोंग जब फैसला सत्य के पक्ष में आया तो कह रहे थे कि हमारी मस्जिद शहिद होगयी हमें अपनी मस्जिद वापस चाहिए तो मुझे लगता है कि उनसे यह सबाल पुछा जाना चाहिए था कि क्या ? भारत के अलावा भी पुरी इस्लामिक दुनियां में कहीं और मस्जिदें शहिद होती हैं या बस भारत में हुई हैं , क्यों कि अरब देशों में तो मस्जिदें रोज बनती और टुटती हैं निर्माण कार्यों के लिए जिनकी तस्वीरें और विडियों सोसल मिडिया और बेबसाइटो पर उपलब्ध हैं तो क्या वहा भी कोई उनके शहिद होने का मातम मनाता है | 


     कल 30 सितंबर 2020 को सीबीआई की विशेष अदालत ने विध्वंस के मामले पर फैंसला सुनाया और सभी आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया | 6 दिसंबर 1992 के 32 साल बाद इस मामले की हर एक गांठ खोल दी गई है और अब श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगया है तो यह कह सकते हैं कि लगभग 500 वर्ष पुराना विवाद कई शदियों के बाद शांति पुर्वक सुखद पडा़व पर आकर खत्म हो रहा है और यहा से इसिहास के नए बदलावों की शांति पुर्वक और सुखद उम्मीद कि जा सकती है |


अप्रकाशित सत्य 7 , चीन का पुरा सच , चीन पडो़सी देश या जमीन माफिया |


     चीन के बारे में हम जो बातें जानते हैं उनमें से कुछ यू हैं कि जीन दुनियां का तीसरा सबसे बडा़ देश है , चीन दुनियां कि सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है , चीन दनियां का सबसे ज्यादा लगभग 14 पडो़सी देशों वाला देश है मगर इसके अलावा कुछ तथ्य और भी हैं जिन्हें हम नही जानते या कम जानते हैं जैसे चीन का सीमा विवाद अपने सभी पडो़सी देशों से चल रहा है , चीन ने दुनियां के लगभग 6 आजाद देशों पर कब्जा कर रखा है , चीन में दुनियां में सबसे ज्यादा मानवाधिकार का उलंघन होता है मगर उसकी खबर दुनियां तक नही पहुंच पाती क्योंकि चीन में बाहरी दुनियां में प्रचलित कोई भी सोसल मिडिया नही चलता और चीन में कोई भी अंतराष्टीय न्युज एजेंसी चलती | 


     चीन को जमीन माफिया कहा जाता है वजह यही है कि चीन ने अपने आस पास के सभी आजाद देशों पर बल पुर्वक कब्जा कर लिया है | चीन ने सबसे पहले मंचूरिया पर कबजा किया था | इससे पहले आपने शायद मंचूरियन नामक एक चाइनीज डिश ही सुनी होगी मगर यह एक देश का नाम है | 1945 तक मंचूरिया पर सोवियत रुस का कब्जा था पर 1946 में सोवियत रुस ने मंचूरिया को चीन को दे दिया तबसे लेकर आज तक चीन ने मंचूरिया कि संस्कृति , सभ्यता तथा जनसांख्यिकी को बदल दिया है पर अब मंचूरिया के युवाओं में आदाजी के प्रती गागृति आई है और आजादी की मांग उठने लगी है |


     तुर्किस्तान का पुर्वी हिस्सा या पुर्वी तुर्किस्तान जिसे आज चीन शिनजियांग प्रात कहता है को चीन ने 1949 में अपनी सेना भेजकर बल पुर्वक कब्जे में लिया था | यहां के निवासी उड्गर मुस्लिम हैं जिन्हे चीन आज जबरन राहत सिविरों में बल पुर्वक रखता है और उन्हे उनका धर्म मानने कि आजादी नही है और चीन उनकी मजहबी किताब कुरान-ए-पाक का भी चीनी संस्कृति के हिसाब से पुन:लेखन करवा रहा है |


      भारत और नेपाल कि सीमा से सटे तिब्बत को चीन ने 1951 में भारत की सहायता से बल पुर्वक कब्जे में ले लिया था | उस समय के भारत के तत्कालिन प्रधानमंत्री जबाहर लाल नेहरु ने अपनी अदूरदर्शिता और चीन पर अत्याधिक विश्वास करते हुए तिब्बत पर कब्जा करने आए चीनी सैनिकी को खाने के लिए चावल देकर मदद कि थी जिसका खामयाजा यह हुआ कि तिब्बत जो भारत एवं चीन के बीच मध्य देश की भुमिका निभा सकता था अब वह नही रहा और यही वजह है कि 1962 के चीन भारत युद्ध में चीनी सेमाएं आसानी से भारतीय क्षेत्र में आगई और अक्साई चीन पर कब्जा कर लिया |


     चीन के कब्जे का सिलसिला अभी तब भी चल रहा था जब भारत में सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था | चीन ने दुसरे विश्व युद्ध के बाद दक्षिणी मंगोलिया या जिसे इनर मंगोलिया कहा जाता है पर सैनिक कब्जा कर लिया | लगातार जनसांख्यिकी बदलाब एवं सास्कृतिक दमन के बाद अब चीन ने इस हिस्से मे यहां कि मुल भाषा मंगोल पर रोक लगा दी है और यही वजह है कि यहां के लोग अब कम्मुनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना कि सरकार से आजादी चाहते हैं |


     हॉन्गकॉन्ग पर 1992 से पहले ब्रिट्रेन का शासन था पर 1992 में ब्रिट्रेन ने चीन को हॉन्गकॉन्ग इस शर्त पर दे दिया कि चीन 50 वर्षों तक हॉन्गकॉन्ग को स्वतंत्र रहने देगा और केवल संरक्षक कि भुमिका में रहेगा मगर पिछले वर्ष चीन ने एक कानुन बनाकर हॉन्गकॉन्ग पर पुर्ण नियंत्रण करने कि कोशिश की और इस वर्ष कर भी लिया यही वजह है 2019 से लेकर अब तक हॉन्गकॉन्ग में चीन विरोधी प्रदर्शन जारी है |


     मकाउ को 1999 में पुर्तगालीयों ने चीन को हॉन्गकॉन्ग कि तरह ही 50 वर्षों के स्वतंत्रता समझौते के तहत सौपा था मगर चीन ने मकाउ का भी वही हाल बना दिया है जो उसने हॉन्गकॉन्ग का बनाया है | और यहां कि जनसंख्या में भी चीन के खिलाफ रोष है |


     चीन ने 1962 में भारत पर हमला कर दिया और जबाहर लाल नेहरु की अगुवाई वाली त्तकालिन भारतीय सरकार में आपसी मतभेद तथा युद्ध में वायु सेना का उपयोग न करने के निर्णय का परिणाम यह हुआ कि भारत चीन से युद्ध हार गया और 38 हजार स्क्वायर किलोमीटर का अक्साई चीन जो लद्दाख का बहोत बडा़ हिस्सा है चीन के कब्जे में चला गया जिस पर आज भी चीन का अबैध कब्जा है | यही नही 1963 में पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर जिसे हम पाकिस्तान अधिकृत कशमीर कहते के 5180 स्क्वायर किलोंमीटर के हिस्से को चीन को  युद्ध के डर से उपहार स्वरुप दे दिया | इसी के साथ आज चीन का भारत की 43180 स्क्वायर किलोमीटर भुमि पर अबैध कब्जा है जिसे वापस प्राप्त करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत है |


     अपनी विस्तारवादी मानसिक्ता के चलते चीन अपने हर एक पडो़सी देश का दुश्मन है और भारत समेत हर छोटे-बडे़ पडो़सी देश के लिए खतरा है | यही कारण है कि आज चीन का भारत , रुस , जापान , ताइवान , वियतनाम , मंगोलिया , तुर्किस्तान , दक्षिण कोरिया , आस्ट्रेलिया समेत 22 देशों से सीमा विवाद चल रहा है | चीन केवल अपने पडो़सी एवं विरोधी देशों के लिए ही खतरा नही है बल्की वह उसके मित्र कहे जाने वाले देशों के लिए भी खतरा है | पाकिस्तान में चीन पाकिस्तान इकोनामिक गलियारे के नाम पर ग्वादर शहर पर कब्जा कर लेने के बाद चीन अब नेपाल के सैकडो़ गावों पर भी कब्जा कर रहा है | ताजा खबरों के अनुसार इसी के विरोध में नेपाली राष्ट्रवादी लोग नेपाल में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं | अब समय आ गया है की चीन के सताए हुए सभी राष्ट्र एकजुट होकर चीन का सामना करें तथा अपनी स्वतंत्रता कि रक्षा करें और चीन के कब्जे में फसे देशों को आजाद कराएं |