Showing posts with label पत्र. Show all posts
Showing posts with label पत्र. Show all posts

Thursday, July 26, 2018

मित्र को पत्र

मित्र को पत्र
प्रिय मित्र

    आशा करता हूं कि मैं तुम्हें अभी याद होऊंगा | मुझे उम्मीद है कि तुम पूर्ण स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन यापन कर रहे होगे तथा एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहे होगे |

     मैं भी पूर्ण कुशलपूर्वक हूं और अभी अध्ययनरत हूं | बड़े दिन बाद आज अशोक से मुलाकात हुई तो विद्यालय की सभी यादें मन में ताजा हो गई | यह वही अशोक है जो लंबा सा पतला सा था और काले कलर का मोटा सा चश्मा लगाता था , वह भी चश्मा लगाता है | तुम्हें याद है मेरी तुम्हारी और अशोक की तिकड़ी के चर्चे पूरे विद्यालय में हुआ करते थे | मैं अभी कहां विद्यालय की बातें लिखने लगा | जबसे कक्षा आठ के बाद से तुमने विद्यालय छोड़ा था  तबसे तुमसे मिलना ही नहीं हुआ यार |  मुझे तुम्हारे नाम के अलावा और कुछ पता नहीं है तुम्हारे बारे में |

     तुमसे मिलने की आशा है मित्र | मुझसे मिलने की कोशिश करना | अपना और अपने माता-पिता का ख्याल रखना |

                                                                                                                     तुम्हारा मित्र




       मेरा ये पत्र आपको कैसा लगा है मुझे अपने कमेंट के जरिए जरुर बताइएगा | अगर अपनी रचना को प्रदर्शित करने में मुझसे शब्दों में कोई त्रुटि हो गई हो तो तहे दिल से माफी चाहूंगा |  एक नई रचना के साथ मैं जल्द ही आपसे रूबरू होऊंगा | तब तक के लिए अपना ख्याल रखें  अपने चाहने वालों का ख्याल रखें | मेरी इस रचना को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया | नमस्कार |